स्वच्छता निर्देशों के बावजूद घाट के पास फैला कूड़ा, जागरूकता और सख्ती दोनों की जरूरत

Ranchi : कांके स्थित होचर छठ घाट के आसपास इन दिनों गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। प्रशासन और छठ पूजा समिति की स्पष्ट चेतावनी के बावजूद घाट के पास कचरे का अंबार जमा होता जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा के

स्वच्छता निर्देशों के बावजूद घाट के पास फैला कूड़ा, जागरूकता और सख्ती दोनों की जरूरत
Advertisement

Ranchi : कांके स्थित होचर छठ घाट के आसपास इन दिनों गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। प्रशासन और छठ पूजा समिति की स्पष्ट चेतावनी के बावजूद घाट के पास कचरे का अंबार जमा होता जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो रहे हैं।

स्वच्छता निर्देशों के बावजूद घाट के पास फैला कूड़ा, जागरूकता और सख्ती दोनों की जरूरत
स्वच्छता निर्देशों के बावजूद घाट के पास फैला कूड़ा, जागरूकता और सख्ती दोनों की जरूरत

Also Read : प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए सुनहरा अवसर : MENTOR INSTITUTE कांके शाखा में निःशुल्क क्लास की सुविधा

गौरतलब है कि घाट परिसर में एक सूचना पट्ट लगा है, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है – “छठ घाट में किसी प्रकार का गंदा करना सख्त मना है। उल्लंघन करने पर ₹5000 का जुर्माना लगेगा। यह चेतावनी छठ पूजा समिति (होचर) द्वारा लगाई गई है। लेकिन इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।

कचरे का मुख्य स्रोत:

स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में मौजूद कई बैंक्वेट हॉल , होटल और निजी अस्पताल अपने ठोस कचरे, खराब खाद्य सामग्री और अन्य व्यर्थ वस्तुएं घाट के पास फेंक देते हैं। इससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि पवित्र नदी और पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।

स्थानीय जनता का आक्रोश:

लोगों का कहना है कि घाट की सफाई को लेकर प्रशासनिक गंभीरता बिल्कुल नज़र नहीं आ रही है। छठ जैसे पवित्र पर्व के पहले इस तरह की स्थिति बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से अपील:

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन, छठ पूजा समिति और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि—

– घाट की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

– कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो।

– स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

छठ पर्व नज़दीक है, ऐसे में जरूरी है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *