चतरा में प्रेम प्रसंग का खूनी अंजाम, महिला की गोली मारकर हत्या

Chatra : झारखंड के चतरा जिले से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। Hunterganj थाना क्षेत्र अंतर्गत कौलेश्वरी पहाड़ के पास हड़दवा इलाके से मंगलवार को एक युवती महिला का शव बरामद किया गया। महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि पुलिस

चतरा में प्रेम प्रसंग का खूनी अंजाम, महिला की गोली मारकर हत्या
Advertisement

Chatra : झारखंड के चतरा जिले से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। Hunterganj थाना क्षेत्र अंतर्गत कौलेश्वरी पहाड़ के पास हड़दवा इलाके से मंगलवार को एक युवती महिला का शव बरामद किया गया। महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि पुलिस ने की है।

मृतका की पहचान गायघाट निवासी पूनम देवी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पूनम दो बच्चों की मां थी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

दूसरी शादी बनी विवाद की वजह!

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पूनम देवी पहले से शादीशुदा थी, लेकिन हाल के दिनों में उसने योगेंद्र भारती नामक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि यह शादी प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी, जिससे उसका पहला पति और ससुराल पक्ष नाराज चल रहा था।

पुलिस इसी पारिवारिक और प्रेम संबंधी विवाद को हत्या का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है।

शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पहले दंतार गांव में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, पूनम देवी की पहली शादी दंतार गांव में हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं—पारिवारिक रंजिश, प्रेम संबंध और हालिया घटनाक्रम—को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.