धीरेंद्र शास्त्री की कथा पूर्वी दिल्ली में आज से

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के नाम से विख्यात प्रसिद्ध संत और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की ‘श्री राम हनुमान संवाद’ (कथा) के मद्देनजर आज (शनिवार) से पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यातायात परामर्श के अनुसार, सीबीडी

Advertisement

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के नाम से विख्यात प्रसिद्ध संत और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की ‘श्री राम हनुमान संवाद’ (कथा) के मद्देनजर आज (शनिवार) से पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यातायात परामर्श के अनुसार, सीबीडी ग्राउंड में बागेश्वर धाम की कथा के मद्देनजर शनिवार, रविवार और सोमवार तक कड़कड़डूमा लाल बत्ती से महाराजा सूरजमल रोड, विवेक विहार पर सत्यम चौक तक यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मोटरचालकों को कड़कड़डूमा रेड लाइट से वाल्मीकि मार्ग (रोड नंबर 72) से वाल्मीकि मार्ग-गुरुद्वारा रोड चौराहे तक और उसके बाद गुरुद्वारा रोड से महाराजा सूरजमल रोड, विवेक विहार पर सत्यम चौक तक वैकल्पिक मार्गों का पालन करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति केंद्र की कलश यात्रा आज सुबह नौ बजे सूरजमल विहार के श्रीराम मंदिर से शुरू हो गई है। यह दोपहर 12 बजे सीबीडी ग्राउंड पर समाप्त होगी। कलश यात्रा मार्ग पर दोपहर 12 बजे तक किसी भी वाहन को चलने की अनुमति नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.