आधार कार्ड नहीं बनने के कारण दिव्यांग मां और बेटी सरकारी लाभ से वंचित

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेतरिया, पंचायत शिलाडीह निवासी दिव्यांग बुधनी देवी पति बाबूलाल मांझी और इसकी पुत्री सुमंती कुमारी का आधार कार्ड नहीं रहने से किसी भी तरह के सरकारी लाभ से वंचित हैं। विदित हो कि उक्त परिवार गरीबी का दंश झेलने

आधार कार्ड नहीं बनने के कारण दिव्यांग मां और बेटी सरकारी लाभ से वंचित
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेतरिया, पंचायत शिलाडीह निवासी दिव्यांग बुधनी देवी पति बाबूलाल मांझी और इसकी पुत्री सुमंती कुमारी का आधार कार्ड नहीं रहने से किसी भी तरह के सरकारी लाभ से वंचित हैं। विदित हो कि उक्त परिवार गरीबी का दंश झेलने को मजबूर है। सुमंती कुमारी बोल और चल नहीं पाती है। वहीं बुधनी देवी का पैर में फाइलेरिया हो गया है। पिता आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।वहीं पुरा परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं।

मानव विकास संस्था की टीम जब इनके यहां गई तो पता चला कि मां बेटी दोनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है। संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने बताया की टीम के लोग जब दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रयास किया तो इनके पास आधार कार्ड भी नहीं है। जिससे इन्हें आज तक सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। संस्था के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है कि मां बेटी दोनों का आधार कार्ड बनवा दिया जाये। वही बुधनी देवी का कहना है कि सरकारी लाभ मिलता तो कुछ राहत मिलती।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *