मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को उनके आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति महावीर मंडल, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 06 अप्रैल को आयोजित रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को उनके आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति महावीर मंडल, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 06 अप्रैल को आयोजित रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को भगवान हनुमान की मूर्ति और गदा भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी महोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बैठक में डीआईजी-सह-एसएसपी रांची चंदन सिन्हा, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, केंद्रीय समिति महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल कुमार सिन्हा (चंकी), सुभाष कुमार साहू, संतोष गुप्ता, प्रमोद शाश्वत, दीपक ओझा, आलोक दुबे, बिंदुल वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, राकेश सिंह, शंकर दुबे, गोपाल पारीक, कमलेश यादव, सागर कुमार, संजय पोद्दार एवं अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.