आमिर खान के करीबी व्यवसायी के घर ईडी ने मारा छापा, डेढ़ करोड़ नगदी बरामद

कोलकाता। करोड़ों की नगदी बरामदगी के मामले में गत माह गिरफ्तार किये गये कोलकाता के गार्डनरीच इलाके के कारोबारी आमिर खान के एक और करीबी के घर तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नगदी बरामद हुई है। उल्टाडांगा में स्थित आमिर खान के करीबी

Advertisement

कोलकाता। करोड़ों की नगदी बरामदगी के मामले में गत माह गिरफ्तार किये गये कोलकाता के गार्डनरीच इलाके के कारोबारी आमिर खान के एक और करीबी के घर तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नगदी बरामद हुई है। उल्टाडांगा में स्थित आमिर खान के करीबी के घर बुधवार देर शाम ईडी के अधिकारी पहुंचे थे। यहां अलमारी और अन्य जगहों से बड़ी मात्रा में नगदी बरामद हुई। गुरुवार तड़के तक रुपये गिनने का काम जारी था। उस कारोबारी का नाम रमेश अग्रवाल है। लंबे समय तक उसे बैठाकर पूछताछ भी की गई है। घर से एक लैपटॉप और कई अन्य चीजें मिली हैं जिसे अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।

गुरुवार सुबह 5:00 बजे के करीब ईडी के अधिकारी कार्रवाई समाप्त कर वापस लौटे हैं। दो ट्रॉली बैग में भरकर रुपये और अन्य सामानों को ले जाया गया है। परिवार के एक सदस्य रूमेन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। घर में इतने रुपये कहां से आए और क्यों रखे गए थे इस बारे में घर वालों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। पता चला है कि ऑनलाइन ठगी और गेमिंग के मामले में ये लोग भी शामिल रहे हैं। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को ईडी अधिकारियों ने न केवल उल्टाडांगा बल्कि जादवपुर, पार्क स्ट्रीट सहित कई अन्य इलाकों में छापेमारी की थी। आमिर खान के घर गत 10 सितंबर को ईडी अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया था जहां से 17 करोड़ रुपये नगदी बरामद हुए थे। बाद में कोलकाता पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जेल में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.