पेट्रोल की आग में गंभीर रूप से झुलसी युवती

दुमका। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खड़गासोल गांव में बुधवार रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती पेट्रोल की आग में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिलंगी गांव निवासी परमेश्वर

Advertisement

दुमका। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खड़गासोल गांव में बुधवार रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती पेट्रोल की आग में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिलंगी गांव निवासी परमेश्वर मरांडी लिव-इन रिलेशनशिप में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जमुगड़िया निवासी रूपा मरांडी के साथ रह रहा था। बीते बुधवार को युवक रूपा को लेने दादी घर खड़कासोल पहुंचा था। वह बोतल में पेट्रोल भी लेकर गया था। उसने रूपा को अपने गांव सिलंगी चलने की बात कही। रूपा ने कहा कि आज वह दादी घर ही वह। इस पर युवक ने पेट्रोल डालकर जला देने की मजाकिया बात कह दी।

यह बात सुन रूपा युवक से पेट्रोल छीनकर फेंकने का प्रयास करने लगी। इसी बीच पेट्रोल आग की बोरसी और उसके कपड़े पर पड़ गया। रूपा के कपड़े में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गई। बचाने के प्रयास में युवक का हाथ भी झुलस गया। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने भी की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.