हाई रिटर्न का झांसा देकर 307 करोड़ की ठगी, ED की बड़ी कार्रवाई

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में सामने आए 307 करोड़ रुपये के मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंदर भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियांका सिंह को गिरफ्तार कर लिया

हाई रिटर्न का झांसा देकर 307 करोड़ की ठगी, ED की बड़ी कार्रवाई
Advertisement

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में सामने आए 307 करोड़ रुपये के मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंदर भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियांका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ईडी के रांची जोनल कार्यालय ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने एक फर्जी MLM योजना के जरिए आम लोगों को हर महीने भारी मुनाफे और आकर्षक रेफरल बोनस का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। इस योजना के तहत 21 से अधिक बैंक खातों में करीब 307 करोड़ रुपये जमा कराए गए, जिन्हें अपराध से अर्जित धन बताया गया है।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से फरार थे और झारखंड, राजस्थान, असम सहित कई राज्यों की पुलिस से बचते रहे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने बार-बार ठिकाने बदले और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया। चंदर भूषण सिंह ने जांच से बचने के लिए दीपक सिंह जैसे फर्जी नामों का भी प्रयोग किया।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने अवैध रूप से अर्जित धन को सफेद करने के लिए बेनामी लेनदेन के जरिए कई रियल एस्टेट संपत्तियां खरीदीं और बाद में उन्हें नकद में बदल दिया। इस मामले की जांच झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी।

ईडी ने 16 सितंबर और 3 दिसंबर 2025 को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, वैशाली, मेरठ, रांची और देहरादून में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इन छापों के दौरान नकली पहचान पत्र, डायरी, नोट्स, 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी, डिजिटल डिवाइस, क्रिप्टो करेंसी और रियल एस्टेट से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।

ईडी ने बताया कि चंदर भूषण सिंह को विशेष पीएमएलए कोर्ट, रांची के आदेश पर पांच दिनों की ईडी रिमांड में भेजा गया है। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.