झारखंड में हेल्थ कॉटेज : 40% राज्य और 60% केंद्र निवेश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ बैठक की। बैठक में दोनों मंत्रियों ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में

झारखंड में हेल्थ कॉटेज : 40% राज्य और 60% केंद्र निवेश
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ बैठक की। बैठक में दोनों मंत्रियों ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की।

मंत्री अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार हेल्थ कॉटेज के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी और कुल परियोजना लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 60 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में दिया जाएगा। बैठक में आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, सभी मेडिकल कॉलेजों का सशक्तिकरण, रांची स्थित रिम्स और सदर अस्पताल, और राज्य में सात एआई आधारित हाईटेक मेडिकल लैब की स्थापना पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की टीम को दिल्ली आमंत्रित कर भरोसा दिया कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने में केंद्र सरकार हर संभव सहयोग करेगी। मंत्री अंसारी ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार अपनी टीम के साथ विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी।

यह पहल आदिवासी बहुल और पिछड़े क्षेत्रों में सशक्त स्वास्थ्य ढांचे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.