सेमर बेड़ा में बिजली व्यवस्था को मिली नई रोशनी, 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now लो-वोल्टेज और ओवरलोड से मिलेगी राहत, किसानों, विद्यार्थियों, कारोबारियों समेत ग्रामीण उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ मुकेश रंजन RANCHI : कांके प्रखंड अंतर्गत राड़हा पंचायत के सेमर बेड़ा गांव में ग्रामीणों को बेहतर और सुचारु

सेमर बेड़ा में बिजली व्यवस्था को मिली नई रोशनी, 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • लो-वोल्टेज और ओवरलोड से मिलेगी राहत, किसानों, विद्यार्थियों, कारोबारियों समेत ग्रामीण उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ

मुकेश रंजन
RANCHI :  कांके प्रखंड अंतर्गत राड़हा पंचायत के सेमर बेड़ा गांव में ग्रामीणों को बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। गांव में 63 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम ने फीता काटकर किया। नए ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन के अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए नए ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके स्थापित होने से ओवरलोड की समस्या कम होगी, वोल्टेज में सुधार आएगा और बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु एवं विश्वसनीय होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना विकास की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि बेहतर विद्युत व्यवस्था का लाभ किसानों को सिंचाई, विद्यार्थियों को पढ़ाई, छोटे व्यवसायियों को कारोबार तथा घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित बिजली के रूप में मिलेगा। इससे ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

ग्रामीणों में खुशी, जताया आभार :

नए ट्रांसफॉर्मर के उद्घाटन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। उपस्थित ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब बिजली के कम वोल्टेज और बार-बार उत्पन्न होने वाली विद्युत समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर धनेश्वर महतो, प्रभात भूषण, भाजपा पिठोरिया मंडल अध्यक्ष विकास मुंडा, सुचित सिंह, चेतन ठाकुर, बिजेश्वर महतो, उमेश महतो, सुमित्रा देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.