रामगढ़ में हाथी का तांडव: दो महिलाओं समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को हाथी के आतंक ने पूरे इलाके को दहला दिया। घाटो थाना क्षेत्र के आरा सारूबेड़ा और आसपास के गांवों में एक मतवाले हाथी ने तांडव मचाते

Elephant terror in Ramgarh: Four people trampled to death in one day
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को हाथी के आतंक ने पूरे इलाके को दहला दिया। घाटो थाना क्षेत्र के आरा सारूबेड़ा और आसपास के गांवों में एक मतवाले हाथी ने तांडव मचाते हुए दो महिलाओं समेत चार लोगों की जान ले ली, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पहली घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे की है, जब इचाकडीह निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार को हाथी ने पटककर मार डाला। अमित सीसीएल परियोजना में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था और उसकी शादी जल्द ही तय होने वाली थी। परिजनों के अनुसार, घटना के समय वह ड्यूटी पर था।

दूसरी घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, जब रामगढ़ से घाटो की ओर बाइक से जा रहे अमूल महतो को हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अमूल महतो गिद्दी प्रखंड के डाड़ी का निवासी था।

वन विभाग के अनुसार, मृत महिलाओं में वेस्ट बोकारो निवासी पार्वती देवी और आरा कोलियरी निवासी सावित्री देवी शामिल हैं। दोनों महिलाएं अपने घर के आसपास थीं, तभी हाथी ने हमला कर दिया।

इसके अलावा, जिदू, हेसलाबेड़ा और कोयनारडीह गांव में झुंड से बिछड़े उसी हाथी ने एक मजदूर शनिचरवा मुंडा को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी बाद में रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हमले में एक नाबालिग बच्ची और एक बुजुर्ग भी घायल हुए हैं।

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुटी रही। ग्रामीणों की मदद से हाथी को कोयनारडीह जंगल की ओर खदेड़ा गया। वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी है और शेष मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.