हाथी का तांडव, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक भयावह होता जा रहा है। मंगलवार देर रात एक दंतैल हाथी ने गांव में घुसकर एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचलकर मार डाला। इस घटना के साथ ही बीते एक सप्ताह में

हाथी का आतंक, पिता व दो बच्चों की मौत से इलाके में दहशत

Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक भयावह होता जा रहा है। मंगलवार देर रात एक दंतैल हाथी ने गांव में घुसकर एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचलकर मार डाला। इस घटना के साथ ही बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमलों से मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

सोते परिवार पर हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीड़ित परिवार रात में अपने घर के भीतर सो रहा था। तभी देर रात एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया। हाथी ने पहले घर को तोड़ा और फिर अंदर घुसकर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार का एक बच्चा किसी तरह जान बचाने में सफल रहा

घर क्षतिग्रस्त, गांव में मातम

घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण बेहद भयभीत हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आतंक को रोकने के लिए वन विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल ठोस कदम उठाकर हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर किया जाए, ताकि आगे ऐसी त्रासद घटनाओं को रोका जा सके।

मानव–वन्यजीव संघर्ष की यह घटनाएं प्रशासन और वन विभाग के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.