झारखंड में इस रेल रूट पर मार्च तक बंद रहेंगी ट्रेनें, पुल क्षतिग्रस्त होने से परिचालन स्थगित

Lohardaga /Ranchi : झारखंड में रांची–लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं मार्च के अंत तक बहाल नहीं हो पाएंगी। रेलवे ब्रिज के पिलर में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आने के बाद सुरक्षा कारणों से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। यह

झारखंड में इस रेल रूट पर मार्च तक बंद रहेंगी ट्रेनें, पुल क्षतिग्रस्त होने से परिचालन स्थगित

Lohardaga /Ranchi : झारखंड में रांची–लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं मार्च के अंत तक बहाल नहीं हो पाएंगी। रेलवे ब्रिज के पिलर में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आने के बाद सुरक्षा कारणों से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। यह जानकारी निरीक्षण के बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल कुमार मिश्रा ने दी।

मंगलवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन के पास दक्षिण कोयल और शंख नदी के संगम तट पर भस्को गांव स्थित रेलवे ब्रिज संख्या-115 के क्षतिग्रस्त पिलर का वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जीएम ने बताया कि मरम्मत के दौरान अन्य पिलरों में भी समस्या पाई गई है, जिससे काम पूरा होने में समय लगेगा। ऐसे में इस रूट पर मार्च के अंत तक ट्रेनें नहीं चलेंगी।

कटाव से कमजोर हुआ पिलर का फाउंडेशन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नदी में बालू के अधिक उठाव से जलधारा बदली, जिससे मिट्टी का क्षरण हुआ और पिलर के फाउंडेशन को नुकसान पहुंचा। पिलर बी-5 पहले से निगरानी में था, लेकिन दो दिन पहले उसमें अधिक झुकाव (टिल्टिंग) देखा गया। इसी के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रेन सेवाएं रोकी गईं।

जीएम ने कहा कि पिलरों की मजबूती का काम मई तक चल सकता है, हालांकि मानसून से पहले सभी जरूरी सुधार पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि परिचालन सुरक्षित तरीके से सामान्य किया जा सके। मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी काम हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान दक्षिण-पूर्व रेलवे के डिप्टी सिक्योरिटी कमिश्नर पवन कुमार, रांची के डीआरएम करुणा निधि सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मेमू और लंबी दूरी की ट्रेनों में बदलाव

रेलवे के अनुसार, इस रूट पर पहले तीन जोड़ी मेमू ट्रेनें और एक अतिरिक्त मेमू सेवा टोरी से लोहरदगा के बीच चलती थीं। इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस, चोपन एक्सप्रेस और सासाराम एक्सप्रेस का भी आवागमन होता था। पिलर की मरम्मत के कारण इन सभी ट्रेनों का परिचालन मार्च के अंत तक स्थगित रहेगा।

अब लोहरदगा–रांची–टोरी मेमू केवल रांची से नगजुआ तक चलेगी। टोरी से लोहरदगा के बीच अलग से ट्रेन चलाई जाएगी, ताकि यात्रियों का पूर्व निर्धारित समय प्रभावित न हो। वहीं, लोहरदगा से नगजुआ के बीच सात किलोमीटर के क्षतिग्रस्त पुल वाले हिस्से को कवर करने के लिए रेलवे बस सेवा उपलब्ध कराएगा। लंबी दूरी के यात्री टोरी पहुंचकर अपनी निर्धारित ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।

रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि सुरक्षा सर्वोपरि है और मरम्मत पूरी होते ही सेवाएं बहाल की जाएंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.