हेमंत सोरेन ने असम में झामुमो की चुनावी रणनीति कार्यकर्ताओं को दी जीत की राह

डिब्रूगढ़/रांची। असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में डिब्रूगढ़ में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में असम के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी और

हेमंत सोरेन ने असम में झामुमो की चुनावी रणनीति कार्यकर्ताओं को दी जीत की राह

डिब्रूगढ़/रांची। असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में डिब्रूगढ़ में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में असम के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और आगामी चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि झामुमो हमेशा शोषित, वंचित और क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि यही विचारधारा असम में भी पार्टी की आधारशिला बनेगी। बैठक में आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज वाले क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

सोरेन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्रवार रणनीति और जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आगामी चुनाव में अनुशासन, प्रतिबद्धता और एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का सामूहिक संकल्प लिया। वरिष्ठ नेताओं ने जमीनी स्तर पर कार्य योजना (रोडमैप) भी साझा की। बैठक में मंत्री चमरा लिंडा समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.