विद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह में पूर्व प्रधानाध्यापक को भावभीनी श्रद्धांजलि

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक विशेष विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक युगल ठाकुर को उनके सेवा निवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ

विद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह में पूर्व प्रधानाध्यापक को भावभीनी श्रद्धांजलि
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक विशेष विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक युगल ठाकुर को उनके सेवा निवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर पूर्व प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया।

जिप सदस्या कुमकुम देवी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे जीवन भर समाज का मार्गदर्शन करते हैं। प्रमुख रेणु देवी ने शिक्षकों को राष्ट्र का निर्माता बताया। बीईईओ राकेश कुमार ने कहा कि युगल ठाकुर ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया है और उनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा खलेगी।

मंच संचालन शिक्षक यमुना प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में कुमकुम देवी, रेणु देवी, चिंता देवी, प्रवीण कुमार, फलजीत राणा, शशि भूषण प्रसाद, रामकिसुन महतो, मधुसूदन प्रसाद, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सहित कई शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे।


WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.