रामनवमी पर डीजे प्रतिबंध से हजारीबाग विधायक नाराज

Hazaribagh : रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर Pradeep Prasad ने कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक इस फैसले के विरोध में सदन के बाहर धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार पर हिंदू पर्वों के साथ भेदभाव करने

रामनवमी पर डीजे प्रतिबंध से हजारीबाग विधायक नाराज
Advertisement

Hazaribagh : रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर Pradeep Prasad ने कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक इस फैसले के विरोध में सदन के बाहर धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार पर हिंदू पर्वों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की Ram Navami पूरे राज्य में अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में डीजे बजाने पर रोक लगाना लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने मांग की कि हजारीबाग के ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत रामनवमी महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए और जुलूसों में डीजे बजाने की अनुमति दी जाए।

विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं करता है, तब भी हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनता की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *