हजारीबाग में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल; साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार

Hazaribag : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई कई राउंड की फायरिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी

Advertisement

Hazaribag : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई कई राउंड की फायरिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घायल अपराधी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी चिकित्सा जारी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान गैंग के खिलाफ लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है और इस मुठभेड़ को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.