कांके चैंपियंस ट्रॉफी 2025: फुटबॉल टूर्नामेंट 14 सितंबर से शुरू

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर फुटबॉल प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक पल लेकर आ रही है। कांके चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन इस वर्ष 14 सितंबर से 21 सितंबर तक कांके के सुकुरहुतु गोशाला मैदान में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट को लेकर

कांके चैंपियंस ट्रॉफी 2025: फुटबॉल टूर्नामेंट 14 सितंबर से शुरू
Advertisement

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर फुटबॉल प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक पल लेकर आ रही है। कांके चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन इस वर्ष 14 सितंबर से 21 सितंबर तक कांके के सुकुरहुतु गोशाला मैदान में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्रीय खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

कांके चैंपियंस ट्रॉफी 2025: फुटबॉल टूर्नामेंट 14 सितंबर से शुरू
कांके चैंपियंस ट्रॉफी 2025: फुटबॉल टूर्नामेंट 14 सितंबर से शुरू

Also Read : सरकारी दफ्तर में धुएं का गुबार उड़ाना पड़ा महंगा, CM के आदेश पर जन सेवक सस्पेंड

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी गौरी शंकर महतो ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रतियोगिता के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। टूर्नामेंट की पूरी रूपरेखा तय कर दी गई है, जिसमें आयोजन संचालन से लेकर पुरस्कार वितरण तक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य:
अध्यक्ष अनिल मुंडा, उपाध्यक्ष शिव कुमार एवं सतीश कुमार महतो, सचिव आलोक कुमार बिक्की, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, संरक्षक रामकुमार दीपक, तथा अन्य सहयोगी सदस्यों में राजेश महतो, दशरथ महतो, प्रकाश महतो, अमित महतो, बबलू मुंडा समेत अनेक सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं।

पुरस्कार विवरण:

  • प्रथम पुरस्कार — ₹5,01,000/-

  • द्वितीय पुरस्कार — ₹3,01,000/-

  • तृतीय पुरस्कार — ₹51,000/-

  • चतुर्थ पुरस्कार — ₹51,000/-

  • मैन ऑफ द सीरीज — एलसीडी टीवी

  • मैन ऑफ द मैच — ₹31,000/-

टूर्नामेंट नियम:

  • प्रत्येक टीम में अधिकतम 3 विदेशी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

  • प्रवेश शुल्क ₹31,000/- रखा गया है, जो फोनपे नंबर 7061791881 पर जमा किया जा सकता है।

समिति ने समस्त स्थानीय नागरिकों, युवाओं और खेलप्रेमियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएँ और झारखंड की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *