आगामी 26 फरवरी को पीएम मोदी करेगे रक्सौल रेलवे स्टेशन निर्माण का वर्चुअल शिलान्यास

पूर्वी चंपारण।आगामी 26,फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास करेगे। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मंगलवार को रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिए।डीआरएम सीतामढ़ी के रास्ते

Advertisement

पूर्वी चंपारण।आगामी 26,फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास करेगे।

इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मंगलवार को रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिए।डीआरएम सीतामढ़ी के रास्ते विंडो इंस्पेक्शन करते हुए रक्सौल पहुंचे,जहां स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होने रक्सौल स्टेशन के प्लेटफार्म, माल गोदाम, यात्री प्रतीक्षालय, आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने माल गोदाम का फूट ओवरब्रिज से निरीक्षण किया।इसके बाद, वे अपनी टीम के साथ स्टेशन के बाहर आये और स्टेशन परिसर में आगामी 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल में होने वाले पुर्नविकास कार्य को लेकर स्थानीय रेल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मौके पर डीआरएम श्री श्रीवास्तव ने पत्रकारो को बताया कि कहा कि रक्सौल स्टेशन के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 22 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है। जिससे यात्री सुविधा के विकास का काम यहां कराया जायेगा।साथ ही नये ट्रेन के परिचालन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इस तरह का कोई निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलने के बाद नये ट्रेन के परिचालन को लेकर विशेष जानकारी दी जायेगी।निरीक्षण के दौरान सीनियर डीएनई संजय कुमार, सीनियर डीएसटीई राहुल कुमार, डीसीआई संजय कुमार शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप, माल अधीक्षक प्रबोध कुमार, आइओडब्लू प्रभात कुमार, सीडब्लूएस उमेश कुमार, सीआइटी प्रभारी सुधीर कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.