महिला शिक्षक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेना में कार्यरत एक सैनिक की हादसे में मौत से आहत उसकी मंगेतर शिक्षिका ने घर के बरामदे में लगे पंखे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। रायवाला थाना प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि सोमवार की देर

Advertisement

ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेना में कार्यरत एक सैनिक की हादसे में मौत से आहत उसकी मंगेतर शिक्षिका ने घर के बरामदे में लगे पंखे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

रायवाला थाना प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत आडवाणी प्लाट क्षेत्र में रहने वाली निजी स्कूल की 25 वर्षीय शिक्षिका प्रियंका राणा की मां ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी ने घर के बाहर बरामदे में लगे पंखे पर चुन्नी से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय वह घर के बाहर लगे दरवाजे में चटकनी लगाकर दूध लेने गई हुई थी।

सूचना पर पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से उसे पंखे से नीचे उतारा और सैन्य अस्पताल में भेजा लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें प्रियंका राणा ने स्वयं को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए परिजनों से माफी मांगी है। इसमें लिखा है कि समझ लेना कि उसकी शादी हो गई है और वह ससुराल चली गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रियंका एक प्राइवेट स्कूल में प्राइमरी की शिक्षिका थी। उसका विवाह एक सैन्य कर्मचारी से होने वाला था लेकिन कुछ महीने पहले एक हादसे में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अवसाद में चल रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां ने बताया कि प्रियंका अपने दोस्त से बहुत प्यार करती थी और दोनों ने ही एक साथ पढ़ाई भी की थे। दोनों एक दूसरे को चाहते थे जिन्होंने नौकरी लगने के बाद शादी किए जाने का फैसला लिया था।

परिजनों को भी दोनों के संबंधों पर कोई एतराज नहीं था। दोनों की सहमति के बाद परिवार वालों ने उनकी शादी तय कर दी थी, लेकिन सैन्य कर्मी की अचानक मौत के बाद वह शादी के अटूट बंधन में नहीं बन सकी। मन में प्रेमी के साथ शादी का सपना संजोए बैठी प्रियंका टूटकर अवसाद में चली गई थी। उन्होंने बताया कि वह किसी से इस घटना के बाद बातचीत भी नहीं करती थी और दिन-रात प्रेमी की याद में रोती रहती थी।पुलिस ने प्रियंका राणा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.