गाजा पट्टी में इजराइल-हमास के बीच भीषण लड़ाई

गाजा पट्टी। गाजा पट्टी में संघर्ष विराम टूटने के आठवें दिन बाद से फिर धरती पर टैंक और आसमान पर रॉकेट और मिसाइल गरज रहे हैं। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन के संघर्ष विराम का उल्लंघन के करने के बाद शुरू हुआ यह घमासान पूरी रात

Advertisement

गाजा पट्टी। गाजा पट्टी में संघर्ष विराम टूटने के आठवें दिन बाद से फिर धरती पर टैंक और आसमान पर रॉकेट और मिसाइल गरज रहे हैं। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन के संघर्ष विराम का उल्लंघन के करने के बाद शुरू हुआ यह घमासान पूरी रात जारी रहा। आज (शनिवार) सुबह भी कई इलाकों में इजराइल के सुरक्षाबलों और हमास के आतंकवादियों के बीच झड़प हुई है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार के अनुसार संघर्ष विराम टूटने के बाद दक्षिणी गाजा में रातभर भीषण लड़ाई हुई है। इसके अलावा इजराइली जेट विमानों ने दमिश्क के पास भी हमला किया है। इससे वहां भारी क्षति हुई है।इजराइल की सेना ने गाजा में हमास और अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। फिलिस्तीनी एन्क्लेव के दक्षिणी हिस्से में अब भी गोलीबारी हो रही है।

इस अखबार के अनुसार खान यूनिस और राफा क्षेत्र में भी तेज लड़ाई जारी है। खान यूनिस में हमास के खूंखार कमांडर मौजूद हैं। इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा शहर और बेत लाहिया में घेरा कड़ा कर दिया है। इजराइली सुरक्षाबलों ने खान यूनिस के लोगों को फौरन इलाका छोड़ने की चेतावनी दी है।

इस सारे घटनाक्रम पर इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक्स पर कहा है कि आईडीएफ हमास के कब्जे से बंधकों को छुड़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 24 घंटे में गाजा में हमास के ऑपरेशनल कमांड सेंटर्स को नष्ट कर दिया गया। हमास के आतंकी इन भूमिगत केंद्रों से हमला कर रहे थे। इजराइल की थल और नभ सेना के हमले में हमास को भारी क्षति हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.