बीएसएनएल टेलीफोन भवन में भीषण आग

Ranchi : राजधानी रांची के शहीद चौक स्थित बीएसएनएल टेलीफोन भवन में बीते देर रात एक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना रात करीब 11 बजे की है, जब प्रत्यक्षदर्शियों ने बिल्डिंग से धुआं उठता देखा। देखते ही देखते आग

बीएसएनएल टेलीफोन भवन में भीषण आग
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के शहीद चौक स्थित बीएसएनएल टेलीफोन भवन में बीते देर रात एक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना रात करीब 11 बजे की है, जब प्रत्यक्षदर्शियों ने बिल्डिंग से धुआं उठता देखा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई । जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से घटना की सूचना तुरंत कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, साथ ही बीएसएनएल कार्यालय को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.