फिल्म ‘छोरी-2’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

नुसरत भरूचा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले भाग ‘छोरी’ में नुसरत की जबरदस्त अदाकारी को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। अब जब फिल्म का दूसरा भाग आने वाला

फिल्म 'छोरी-2' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
Advertisement

नुसरत भरूचा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले भाग ‘छोरी’ में नुसरत की जबरदस्त अदाकारी को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। अब जब फिल्म का दूसरा भाग आने वाला है, तो दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि को और भी बढ़ा दिया है। ‘छोरी-2’ में नुसरत एक बार फिर साक्षी के किरदार में नजर आएंगी और इस बार डर और भी ज्यादा होगा।

ट्रेलर देखकर साफ है कि नुसरत भरूचा एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी लेकर आ रही हैं। ‘छोरी-2’ का ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर साक्षी की भूतिया दुनिया में लेकर जाता है, लेकिन इस बार कहानी और भी ज्यादा डरावनी, रहस्यमयी और घातक लग रही है। इस फिल्म की खासियत है इसकी अनजान गुफाओं और भूतिया रीति-रिवाजों पर आधारित कहानी, जो एक खौफनाक माहौल बनाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि साक्षी (नुसरत भरूचा) अपनी बेटी इशानी की जान बचाने के लिए शैतानी तिलिस्मी ताकतों से टकरा रही है। सोहा अली खान का रहस्यमयी ‘दासी माँ’ का किरदार कहानी को और भी पेचीदा बना देता है। इस बार फिल्म सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि एक माँ की भावनात्मक और ज़िंदा रहने की जद्दोजहद को भी दिखाती है। यह ट्रेलर गहरे भय, अप्रत्याशित मोड़ों और बुराई के खिलाफ़ एक माँ की हार न मानने वाली लड़ाई का वादा करता है।

‘छोरी-2’ के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, “सच में रोंगटे खड़े हो गए।” तो वहीं, दूसरे ने लिखा, “ओह माय गॉड, कभी नहीं सोचा था कि सोहा का इतना दमदार अवतार देखने को मिलेगा।” कुछ लोगों ने फिल्म की तुलना ‘तुम्बाड़’ से करते हुए लिखा, “ये तुम्बाड़ के स्तर की फिल्म लग रही है, अब उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।” एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, “भाई, ट्रेलर तो जबरदस्त है!” हालांकि, कुछ दर्शक इस बात से निराश नजर आए कि फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही। एक फैन ने लिखा, “ये थिएटर में आती तो आग लगा देती।” ऐसे में यह साफ है कि ‘छोरी-2’ का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फिल्म के लिए उनकी एक्साइटमेंट अब और भी बढ़ गई है।

विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी ‘छोरी-2’ में गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक डरावनी सच्चाई को सामने लाएगी। ऐसे भयानक इतिहास को, जहां बेटियों को जन्म के साथ ही मार दिया जाता था। ‘छोरी-2’ इस कड़वी हकीकत को भूतिया माहौल में पिरोकर दर्शकों के सामने लाने वाली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.