सरहुल जुलूस मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने रांची-पतरातू रोड किया जाम

Ranchi : रांची के पिठोरिया में सरहुल जुलूस के दौरान हुए विवाद को लेकर गुरुवार को आदिवासी समाज के लोगों ने रांची-पतरातू रोड पर टायर जलाकर जाम कर दिया और दुकानों को बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपितों को जल्द से जल्द

सरहुल जुलूस मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने रांची-पतरातू रोड किया जाम
Advertisement

Ranchi : रांची के पिठोरिया में सरहुल जुलूस के दौरान हुए विवाद को लेकर गुरुवार को आदिवासी समाज के लोगों ने रांची-पतरातू रोड पर टायर जलाकर जाम कर दिया और दुकानों को बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस ने अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले, बुधवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती, तो पिठोरिया चौक को बंद कराया जाएगा।

रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में झालर लगाया था। सरहुल जुलूस के दौरान यह झालर जुलूस के झंडे से टूट गया था। इसके बाद जिन लोगों ने झालर लगाया था, वो भड़क गये। एक विशेष समुदाय के लोगों ने सरहुल जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इस घटना में पाहन सहित कई लोग घायल हुए थे। हालांकि गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने आगे आकर मामले को संभाला और मारपीट कर रहे महिलाओं और पुरुषों को खदेड़ा।

घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस की टीम लगातार इलाके में कैंप कर रही है। मामले को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *