गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ajmer : शनिवार तड़के अजमेर-ब्यावर रेलमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12216) के इंजन में अचानक आग लग गई। यह हादसा अजमेर जिले

गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ajmer : शनिवार तड़के अजमेर-ब्यावर रेलमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12216) के इंजन में अचानक आग लग गई। यह हादसा अजमेर जिले के सेंदड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

पत्नी ने नहीं दिया खाना, पति ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन में जैसे ही धुआं उठता दिखाई दिया, लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को वायरलेस के माध्यम से सूचना दी। लोको पायलट की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंजन के पिछले हिस्से में अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग डर के मारे डिब्बों से बाहर निकलने लगे। हालांकि, किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। रेलवे प्रवक्ता शशिकिरण ने बताया कि इस हादसे में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही अजमेर से रेलवे इंजीनियरों की टीम और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर रवाना हुए। उन्होंने आग पर काबू पाया और इंजन को ट्रैक से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। आग बुझाने के बाद भी इंजन से धुआं निकलता रहा, इसलिए पूरी सावधानी बरती गई।

इस हादसे के कारण अजमेर-ब्यावर रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। कई ट्रेनों को रोका गया या उनके मार्ग बदल दिए गए। यात्री कई घंटे तक ट्रेन में फंसे रहे। रेलवे अधिकारी ट्रैक को फिर से चालू करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

स्थानीय प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव के लिए एंबुलेंस व दमकल की गाड़ियां भी तैनात की थीं। सौभाग्यवश किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना ने यात्रियों को झकझोर कर रख दिया।

रेलवे की ओर से यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी गई और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी काम शुरू किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.