पत्नी ने नहीं दिया खाना, पति ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Bastar : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने जानलेवा मोड़ ले लिया। बुरगुम थाना क्षेत्र के सरगीपाल पुजारीगुड़ा गांव में एक व्यक्ति

रांची में सनसनी: पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फरार
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Bastar : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने जानलेवा मोड़ ले लिया। बुरगुम थाना क्षेत्र के सरगीपाल पुजारीगुड़ा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा खाना न देने पर उसे बेरहमी से कुल्हाड़ी से मार डाला।

ट्रंप ने रूपर्ट मर्डोक, द वाल स्ट्रीट जर्नल, न्यूजकॉर्प पर दायर किया मुकदमा, हर्जाना मांगा 10 अरब डॉलर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बोमड़ा राम कटामी (35) रोज की तरह घर पहुंचा और नशे की हालत में अपनी पत्नी भीताय कटामी से खाना मांगा। लेकिन पत्नी खुद भी शराब के नशे में थी और उसने खाना बनाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते उग्र विवाद में बदल गई।

गुस्से में आकर बोमड़ा राम ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। भीताय कटामी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। हैरानी की बात यह रही कि वह सीधा अपनी बेटी सुखमती कश्यप की ससुराल हिड़पाल पहुंचा और वहां उसने खुद ही हत्या की बात कबूल कर ली।

बेटी को जब अपनी मां की मौत की खबर मिली, तो वह घबरा गई और तुरंत मायके पहुंची। वहां मां की लाश देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बुरगुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। आरोपी बोमड़ा राम को छिपते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह कुंवर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद और शराब के नशे में की गई हत्या का है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा और शराब के दुष्परिणामों की ओर इशारा करती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में शराब पर कड़ा नियंत्रण लगाया जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.