दो गिरोहों के बीच फायरिंग

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित शिव घाट पर शुक्रवार देर रात दो आपराधिक गिरोहों के बीच जमकर फायरिंग हुई। अंधाधुंध गोलियों की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों में दुबक

Advertisement

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित शिव घाट पर शुक्रवार देर रात दो आपराधिक गिरोहों के बीच जमकर फायरिंग हुई। अंधाधुंध गोलियों की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए।

घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिससे साफ है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलाने वाले आदित्यपुर की ओर भागे हैं। गोली बारी करने वाले कौन लोग थे,उनको जानकारी नहीं है।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फायरिंग करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *