पीएनबी के 131वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Ranchi : पंजाब नैशनल बैंक अपनी स्थापना की 131वाँ वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । बता दें कि भारत में स्वदेशी भावना को ध्यान में रखते हुए भारतीयों के लिए एक स्वदेशी बैंक बनाने के उदेश्य से पंजाब नैशनल

पीएनबी ने 131वें स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Advertisement

Ranchi : पंजाब नैशनल बैंक अपनी स्थापना की 131वाँ वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । बता दें कि भारत में स्वदेशी भावना को ध्यान में रखते हुए भारतीयों के लिए एक स्वदेशी बैंक बनाने के उदेश्य से पंजाब नैशनल बैंक की स्थापना 19 मई 1894 को स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय द्वारा कुछ अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर अविभाजित भारत के लाहौर में की गई थी। 12 अप्रैल 1895 को इसकी पहली शाखा का परिचालन शुरू हुआ और इस बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय इसके प्रथम ग्राहक बने। पीएनबी का इतिहास भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आर्थिक विकास से जुड़ा हुआ है। पीएनबी ने एक सदी से भी ज्यादा के अपने सफर में भारत के अलावा विदेशों में भी अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है।

इधर, राँची मंडल के समस्त शाखाओं/कार्यालयों में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में मंडल कार्यालय राँची में मंडल प्रमुख अवधेश कुमार झा की अध्यक्षता में 11 अप्रैल, 2025 को स्वास्थ्य जाँच सह रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया गया जिसमें बड़ी संख्या में बैंक के अधिकारी /कर्मचारी तथा ग्राहकों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करायी और रक्तदान किया। शाखाओं में बेहत्तर ग्राहक सेवा के लिए ग्राहक बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही रक्त दान करनेवाले कर्मचारियों तथा ग्राहकों को रक्तदान संबंधी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस उपलक्ष्य में मंडल कार्यालय राँची द्वारा अपने सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा ग्राहकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख नितिन कुमार बंका तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *