हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट का कुल आकार 8,399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपये है।

झारखंड विधानसभा से ध्वनिमत से चार विधेयक पारित

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट का कुल आकार 8,399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपये है।

बजट पेश किए जाने के दौरान विपक्षी सदस्य जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे। विरोध के बीच ही वित्त मंत्री ने सदन के पटल पर अनुपूरक बजट रखा।

सरकार की ओर से बताया गया कि अनुपूरक बजट पर मौजूदा मानसून सत्र के दौरान विस्तृत चर्चा कराई जाएगी। चर्चा के बाद इसे सदन से पारित कराया जाएगा।

इसी बीच हंगामे के बीच विधानसभा की विभिन्न समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर प्रस्तुत की गई।

गौरतलब है कि लगातार हंगामे और नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.