रांची: गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के गुर्गे राणा राहुल सिंह के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

Ranchi: रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य राणा राहुल सिंह के घर पुलिस ने अदालत के आदेश पर इश्तहार चिपकाया। शुक्रवार को एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ लालपुर थाना क्षेत्र स्थित राणा राहुल सिंह

रांची: गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के गुर्गे राणा राहुल सिंह के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
Advertisement

Ranchi: रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य राणा राहुल सिंह के घर पुलिस ने अदालत के आदेश पर इश्तहार चिपकाया। शुक्रवार को एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ लालपुर थाना क्षेत्र स्थित राणा राहुल सिंह के आवास पहुंची और न्यायालय के आदेश का इश्तहार चस्पा किया।

पुलिस ने इश्तहार के माध्यम से राणा राहुल सिंह को निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। यदि तय समय सीमा के भीतर आरोपी अदालत में हाजिर नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.