WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
Ranchi : साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह–गांडेय मार्ग पर जामताड़ा की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो को रोककर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आविद खां ने बताया कि सभी आरोपी खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहे थे।
गिरफ्तार अपराधियों में विजय मंडल, अर्जून मंडल (करमाटाड़), आदित्य राज उर्फ ओम शंकर कुमार (किशनपुर), गजेन्द्र कुमार और रवि कुमार (बरबीघा) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी निर्मल मंडल मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने उनके पास से 10 आइफोन, 14 सिमकार्ड और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।
जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर फर्जी आईटीओ चालान, ई-केवाईसी अपडेट और अन्य बहानों से लोगों से ठगी करते थे। ठगी के पैसों से ही ये महंगे मोबाइल और जेवर खरीद रहे थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

