नेतरहाट विद्यालय के छात्रों ने विधानसभा में CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में Netarhat Residential School, लातेहार के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस

नेतरहाट विद्यालय के छात्रों ने विधानसभा में CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में Netarhat Residential School, लातेहार के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य तय करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उन्हें उनकी तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें मेहनत के साथ अपने सपनों को साकार करने की सलाह दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *