चेचकपी में मनरेगा योजना संबंधित सोशल ऑडिट किया गया

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेचकपी पंचायत भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 के तहत “हमारा पैसा, हमारा हिसाब” कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और प्रस्तावना के साथ की गई।जनसुनवाई में पंचायत

चेचकपी में मनरेगा योजना संबंधित सोशल ऑडिट किया गया
Advertisement

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेचकपी पंचायत भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 के तहत “हमारा पैसा, हमारा हिसाब” कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और प्रस्तावना के साथ की गई।जनसुनवाई में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनरेगा से जुड़े कार्यों, मजदूरी भुगतान, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की गई।

साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुखिया रीता देवी ने ग्रामीणों को बताया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर आवाज उठाएं। जनसुनवाई के दौरान योजना की निष्पक्ष समीक्षा और निर्णय के लिए कुछ लोगों का चयन भी किया गया। इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर मुखिया रीता देवी प्रतिनिधि डेगलाल साव पंचायत समिति सदस्य सूरजमुनि देवी के अलावे वार्ड सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.