WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Ranchi : बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बीच शिष्टाचार भेंट हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने अपने पुराने राजनीतिक अनुभव साझा किए और आपसी संबंधों पर चर्चा की।
इस दौरान शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर उस समय की है जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वाघेला एक ही कार्यकाल में सांसद थे। वाघेला ने इस तस्वीर को ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व का बताते हुए मुख्यमंत्री को सौंपा।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस विशेष और ऐतिहासिक तस्वीर के लिए वाघेला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



