राज्यपाल से मिले “आरोग्यम” के संस्थापक, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा को मिला नया संबल

राजभवन में हुआ सम्मान, बुजुर्गों की देखभाल और पुनर्वास के लिए “आरोग्यम” पहल की सराहना मुकेश रंजन Ranchi : वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और देखभाल के लिए समर्पित संस्था राधिका एंड अतवारी मेमोरियल ट्रस्ट की पहल “आरोग्यम” को गुरुवार को एक नई पहचान मिली, जब

राज्यपाल से मिले “आरोग्यम” के संस्थापक, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा को मिला नया संबल
Advertisement
  • राजभवन में हुआ सम्मान, बुजुर्गों की देखभाल और पुनर्वास के लिए “आरोग्यम” पहल की सराहना

मुकेश रंजन 

Ranchi : वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और देखभाल के लिए समर्पित संस्था राधिका एंड अतवारी मेमोरियल ट्रस्ट की पहल “आरोग्यम” को गुरुवार को एक नई पहचान मिली, जब संस्था के संस्थापक डॉ. शंभु प्रसाद सिंह ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह ने “आरोग्यम” परियोजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

राज्यपाल ने संस्था द्वारा बुजुर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सम्मान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जरूरतमंद बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में ट्रस्ट के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।

“आरोग्यम” के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को गृह देखभाल, अस्पताल से छुट्टी के बाद विशेष सेवा, फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास, शैयाग्रस्त मरीजों की देखभाल, घर पर नर्सिंग सेवा, डिमेंशिया एवं अल्जाइमर के मरीजों की सहायता तथा पेलिएटिव एवं दीर्घकालिक देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

संस्था का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता के साथ बेहतर जीवन प्रदान करना है। “करुणा मूल देखभाल” के संकल्प के साथ संचालित यह पहल राजधानी रांची में तेजी से लोगों का भरोसा जीत रही है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष त्रिनयन कुमार, सचिव सत्येंद्र कुमार, सदस्य आयुषी कुमार एवं रेखा सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.