गृहशिक्षक की दरिंदगी का शिकार हुई चौथी कक्षा की छात्रा

Paschim Medinipur : जिले के डेबरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गृहशिक्षक ने चौथी कक्षा की छात्रा के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया। आरोपित शिक्षक गोपालचंद्र मान्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो

Paschim Medinipur : जिले के डेबरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गृहशिक्षक ने चौथी कक्षा की छात्रा के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया। आरोपित शिक्षक गोपालचंद्र मान्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also Read : रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं रहीं, सेवा को समर्पित था जीवन

जानकारी के मुताबिक, घटना जलीमांदा ग्राम पंचायत के अंबाडिघी गांव की है। आरोपित शिक्षक उसी गांव में रहता है और पीड़िता को लंबे समय से ट्यूशन पढ़ाने के लिए उसके घर आता था। मंगलवार को भी वह रोज की तरह पढ़ाने पहुंचा, लेकिन इसी दौरान उसने छात्रा के साथ यौन दुर्व्यवहार किया। जब छात्रा के व्यवहार में बदलाव देखा गया तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों के पूछने पर नाबालिका ने सारी सच्चाई बता दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने देर रात डेबरा थाने में आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आरोपित को मेदिनीपुर अदालत में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपित छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह पढ़ाई के बहाने छात्रा को गलत तरीके से छूता था और किसी को बताने पर धमकी भी देता था। डर के मारे छात्रा अब तक चुप रही, लेकिन मंगलवार को हुई घटना के बाद मामला उजागर हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.