आदित्य प्रकाश जालान जी की पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र व दंत जांच शिविर आयोजित

Ranchi : स्व. आदित्य प्रकाश जालान जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में आज एक निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

आदित्य प्रकाश जालान जी की पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र व दंत जांच शिविर आयोजित
Advertisement

Ranchi : स्व. आदित्य प्रकाश जालान जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में आज एक निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

Also Read : मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की तगड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी की कोशिश नाकाम

कार्यक्रम का शुभारंभ किरण जालान एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा स्व. जालान जी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य डॉ. रामकेश पांडेय ने कहा कि व्यक्ति की शारीरिक उपस्थिति भले न रहे, लेकिन उसके विचार व सेवा कार्य सदैव जीवित रहते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया और प्रदेश सचिव मा. नकुल कुमार शर्मा ने समाज सेवा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समाज के वंचित वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं।

हेल्थस्क्रीन हॉस्पिटल की डॉ. सुमन दुबे, जो इस शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं, ने कहा कि वह भविष्य में भी ऐसे शिविरों में हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।

शिविर में नेत्र, दंत, त्वचा, बीपी, मधुमेह, एनीमिया और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) की जांच की गई। आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर, रांची से मनीष कुमार, सागर सरकार, पराशर सरकार, अंकुर कुमार जैसे विशेषज्ञों ने नेत्र जांच की। वहीं, त्वचा व बाल रोग विशेषज्ञ शशि कुमार वर्मा और आनंद जी ने त्वचा संबंधी परीक्षण किए।

शिविर में कुल 385 लोगों ने पंजीकरण कर लाभ उठाया, जिसमें नेत्र शिविर से 200 और दंत जांच से 185 लोग लाभान्वित हुए। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीणों की भी उत्साहपूर्वक सहभागिता रही।

धन्यवाद ज्ञापन मोहित तिवारी ने किया और अंत में यह संदेश दिया गया कि इस तरह की जनसेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि होती है।

इस अवसर पर किरण जालान, अनिता जालान, नमन जालान, डॉ. पार्थ परितोष, सिद्धार्थ जालान समेत कई गणमान्य और संस्थान के सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *