पेट्रोल-डीजल महंगा, रांची में पेट्रोल 100.86 और डीजल 95.76 रुपये प्रति लीटर

Ranchi : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। बढ़ोतरी के बाद रांची में पेट्रोल की कीमत 97.86 रुपये से बढ़कर 100.86 रुपये

पेट्रोल-डीजल महंगा, रांची में पेट्रोल 100.86 और डीजल 95.76 रुपये प्रति लीटर
Advertisement

Ranchi : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

बढ़ोतरी के बाद रांची में पेट्रोल की कीमत 97.86 रुपये से बढ़कर 100.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का दाम 92.62 रुपये से बढ़कर 95.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

तेल कंपनियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से कीमतों में वृद्धि की गई है।

इधर, रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की खबरें सामने आने लगी हैं। तेल की कमी की आशंका के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। कई स्थानों से पेट्रोल-डीजल अधिक कीमत पर बेचने की शिकायतें भी मिली हैं।

हालांकि प्रशासन और पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन की खरीदारी न करें। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में तेल की कोई बड़ी कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची में प्रतिदिन करीब एक लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई कम हो रही है, जिसके कारण कई पेट्रोल पंप जल्दी ड्राई हो रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.