गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ, बोले – अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक

Praygraj Mahakumbh : दुनिया के जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी मंगलवार को महाकुंभ के पुण्य दर्शन के लिए गौतम अदाणी अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉक्टर प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन अदाणी फाउंडेशन, उनके बेटे करण अदाणी, बहू परिधि अदाणी और उनकी

गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ, बोले - अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक
Advertisement

Praygraj Mahakumbh : दुनिया के जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी मंगलवार को महाकुंभ के पुण्य दर्शन के लिए गौतम अदाणी अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉक्टर प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन अदाणी फाउंडेशन, उनके बेटे करण अदाणी, बहू परिधि अदाणी और उनकी पोतियां भी थीं। उनके साथ जीत अदाणी भी कुंभ में मौजूद रहे। इस मौके पर गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी के विवाह की तिथि की भी घोषणा की, उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी 7 फरवरी 2025 को होगी।

गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ, बोले - अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक
गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ, बोले – अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक

इस्कॉन में किया प्रसाद ग्रहण, बड़े हनुमान जी के किए दर्शन : गौतम अदाणी सुबह तकरीबन 12:30 बजे इस्कॉन में पहुंचे जहां पर उन्होंने इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने में भी हिस्सा लिया। डॉक्टर प्रीति अदाणी ने अपनी बहू परिधि अदाणी के साथ रोटियों पर घी लगाया और मटर छीलीं। उसके बाद उन्होंने प्रसाद वितरण किया और सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।

उसके बाद वह नाव से संगम स्थल पहुंचे जहां उन्होंने स्नान एवं पूजा अर्चना की। संगम दर्शन के बाद वह अभिभूत नजर आए। स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बीतचीत की। उन्होंने कहा “अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ। माँ गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।“

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.