मानसून से पहले पशुओं को लगवाएं गलाघोटू का टीका

Prayagraj : मानसून के आगमन से पहले पशुपालकों के लिए एक राहत भरी खबर है। पशुओं में वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाली गंभीर बीमारियों, खासकर गलाघोटू और लंगड़ी बुखार से बचाव के लिए आवश्यक एचएस-बीक्यू वैक्सीन (हेमोरेजिक सेप्टिसीमिया—ब्लैक क्वार्टर वैक्सीन) प्रयागराज में उपलब्ध हो

मानसून से पहले पशुओं को लगवाएं गलाघोटू का टीका
Advertisement

Prayagraj : मानसून के आगमन से पहले पशुपालकों के लिए एक राहत भरी खबर है। पशुओं में वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाली गंभीर बीमारियों, खासकर गलाघोटू और लंगड़ी बुखार से बचाव के लिए आवश्यक एचएस-बीक्यू वैक्सीन (हेमोरेजिक सेप्टिसीमिया—ब्लैक क्वार्टर वैक्सीन) प्रयागराज में उपलब्ध हो चुकी है।

Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी संग केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर रवाना

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवनाथ यादव ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका सबसे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निशुल्क लगाया जाएगा। उसके बाद जनपद के अन्य क्षेत्रों में इसका अभियान शुरू किया जाएगा। पशुपालक भाइयों और बहनों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने पशुओं को यह टीका अवश्य लगवाएं ताकि मानसून में बीमारियों से उनकी रक्षा की जा सके।

डॉ. यादव ने बताया कि एचएस-बीक्यू वैक्सीन का उपयोग विशेषकर दूध देने वाले पशुओं में होने वाली गलाघोटू (हेमोरेजिक सेप्टिसीमिया) और लंगड़ी बुखार (ब्लैक क्वार्टर) से बचाव के लिए किया जाता है। यह दोनों बीमारियां वर्षा ऋतु में अधिकतर देखने को मिलती हैं और समय पर उपचार न मिलने पर जानलेवा सिद्ध हो सकती हैं।

उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है और पशु चिकित्सकों की टीम गांव-गांव जाकर टीकाकरण अभियान चला रही है। यह अभियान खासकर विकासखंड क्षेत्रों में तेज गति से चलाया जा रहा है ताकि हर पशु की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

रोकथाम ही है सुरक्षा का उपाय
डॉ. यादव के अनुसार, इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी और एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसके अलावा, यदि किसी पशु में गलाघोटू या लंगड़ी बुखार के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क कर उपचार शुरू करना चाहिए। समय रहते इलाज मिलने पर पशु को बचाया जा सकता है। इस रोग में सल्फाडीमीडीन, ऑक्सीटेट्रासाइक्लीन और क्लोरमफॉनीकोल जैसे एंटीबायोटिक्स कारगर साबित होते हैं।

पशुपालकों से आग्रह किया गया है कि वे मानसून से पूर्व ही अपने पशुओं को टीका लगवाएं और संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.