न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

West Singhbhum: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान खूंटी जिला बार भवन और

न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Advertisement

West Singhbhum: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास किया।

इस ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान खूंटी जिला बार भवन और चांडिल अनुमंडल बार भवन का भी शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर राज्य के वरिष्ठ न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अधिवक्ताओं की सुविधा और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से न्याय प्रक्रिया को गति मिलेगी और अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत अधिवक्ता संघ भवन न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे युवा अधिवक्ताओं को भी बेहतर अवसर मिलेंगे।

चाईबासा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश के प्रति आभार जताया और भवन निर्माण को ऐतिहासिक कदम बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.