हर घर तिरंगा अभियान 2026: पटना में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Patna : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ चला रही है। अभियान के तहत 10 अगस्त 2026 को पटना में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कला

हर घर तिरंगा अभियान 2026: पटना में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Patna : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ चला रही है। अभियान के तहत 10 अगस्त 2026 को पटना में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन प्रत्येक जिले और प्रखंड स्तर पर सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता और वितरण के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में आम नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

हर प्रखंड को मिलेंगे 4 हजार तिरंगे

डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान तिरंगा रैली और यात्रा, ‘सेल्फी विद तिरंगा’, तिरंगा थीम पर प्रकाश सज्जा, तिरंगा रंगोली और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड को 4 हजार तिरंगे झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। तिरंगे झंडों की आपूर्ति जीविका के माध्यम से की जाएगी।

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक निकलेगी यात्रा

मंत्री ने बताया कि बिहार सरकार की ओर से 10 अगस्त को पटना में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यात्रा सुबह 10 बजे जेपी गोलंबर से शुरू होकर कारगिल चौक तक जाएगी।

डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का उत्सव है। उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा करोड़ों भारतीयों के त्याग, बलिदान, संघर्ष और गौरव का प्रतीक है।

मंत्री के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य इसी राष्ट्रीय भावना को जन-जन तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना है।

सुरक्षा और यातायात की भी रहेगी व्यवस्था

मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है और पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग के साथ तिरंगा थीम पर सजावट की जा रही है।

सुरक्षा के मद्देनजर रूट सैनिटाइजेशन, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन निकासी की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.