बिहार में जल्द शुरू होगी शिक्षक भर्ती, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ऐलान

सीवान: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के पहली बार भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अमर शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करने

बिहार में जल्द शुरू होगी शिक्षक भर्ती, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ऐलान

सीवान: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के पहली बार भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अमर शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसमें सामान्य कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें विधानसभा और लोकसभा का टिकट देकर सम्मान दिया और अब बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी है।

मंत्री ने कहा कि सरकार पार्टी के फैसलों को जमीन पर उतारने और जनता के हित में पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जल्द शुरू होगी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार के शिक्षित युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर देने के लिए जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किया गया है। इंटरमीडिएट परिषद कार्यालय में कार्यों को आसान बनाने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था भी लागू की गई है।

स्कूलों में आधुनिक लैब और AI शिक्षा पर जोर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शनिवार को अर्धदिवसीय विद्यालय की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि विद्यालयों के भवनों की मरम्मत और रंग-रोगन के साथ प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से लैस करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। बिहार के विद्यार्थी आधुनिक तकनीक में पीछे न रहें, इसके लिए विद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का स्वागत

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया। जिलाध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

अपने स्वागत भाषण में राहुल तिवारी ने कहा कि मंत्री बनने के बाद मिथिलेश तिवारी के सीवान आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए काफी उत्साहित हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान, प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव राजीव कुमार, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता शंभु प्रसाद गुप्ता समेत पार्टी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.