एचडीएफसी ने लोन दर 0.35 फीसदी बढ़ाई, नई दरें लागू

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने अपनी खुदरा प्रधान ऋण दर में 0.35 फीसदी का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ एचडीएफसी की आवासीय लोन की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 फीसदी हो गई है। एचडीएफसी की नई दरें मंगलवार

Advertisement

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने अपनी खुदरा प्रधान ऋण दर में 0.35 फीसदी का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ एचडीएफसी की आवासीय लोन की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 फीसदी हो गई है। एचडीएफसी की नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं।

एचडीएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि खुदरा प्रधान ऋण दर को 0.35 फीसदी बढ़ाकर 8.65 फीसदी कर दिया गया है। नई दरें 20 दिसंबर, मंगलवार से लागू हो गई है। दरअसल आवासीय वित्त प्रदाता कंपनी एचडीएफसी ने भी रेपो के बढ़ने के बाद होम लोन महंगा कर दिया है।

एचडीएफसी ने जारी बयान में बताया कि 8.65 फीसदी की होम लोन की नई दर सिर्फ उन ग्राहकों के लिए ही होगी जिनका ‘क्रेडिट स्कोर’ 800 या उससे अधिक होगा। कंपनी के मुताबिक आवास होम लोन की यह दर उद्योग में न्यूनतम है। दरअसल एचडीएफसी ने मई से लेकर अभी तक अपनी होम लोन की दरों में 2.25 फीसदी की वृद्धि कर चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *