शोपियां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर

शोपियां। शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में मंगलवार सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अन्य आतंकियों की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

Advertisement

एडीजीपी कश्मीर के अनुसार मारे गए तीन स्थानीय आतंकियों में से दो की पहचान हो गई है। जबकि तीसरे की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इनमें से एक शोपियां का लतीफ लोन है जो एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और दूसरा अनंतनाग का उमर नजीर है। वह नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। उन्होंने कहा कि इनके पास से एक एके 47 राइफल और दो पिस्टल बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अन्य आतंकियों की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *