भूस्खलन से भारी तबाही, 33 लोगों की मौत, नौ को बचाया गया

बोगोटा (कोलंबिया)। कोलंबिया में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में 33 लोगों की मौत हो गई । नौ लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा कि भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है।

Advertisement

बोगोटा (कोलंबिया)। कोलंबिया में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में 33 लोगों की मौत हो गई । नौ लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा कि भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है। प्यूबेलो रिको और सैंटा सिसिलिया गांवों के बीच एक बस भूस्खलन की चपेट में आ गई।

यह घटना राजधानी बोगोटा से 230 किलोमीटर दूर हुई है। आंतरिक मंत्री अल्फोंसो प्रादा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘ 33 शव बरामद हुए हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। नौ लोगों को बचा बचा लिया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *