आंदोलनरत छात्रों से संवाद के लिए हेमंत सरकार का बड़ा दांव, 4 मंत्रियों की कमिटी गठित

छात्रों की मांगों पर समाधान तलाशने की पहल, उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और श्रम मंत्री करेंगे वार्ता मुकेश रंजन Ranchi: झारखंड में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर राज्य सरकार ने समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए चार सदस्यीय मंत्रिस्तरीय कमिटी गठित

आंदोलनरत छात्रों से संवाद के लिए हेमंत सरकार का बड़ा दांव, 4 मंत्रियों की कमिटी गठित
Advertisement
  • छात्रों की मांगों पर समाधान तलाशने की पहल, उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और श्रम मंत्री करेंगे वार्ता

मुकेश रंजन 

Ranchi: झारखंड में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर राज्य सरकार ने समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए चार सदस्यीय मंत्रिस्तरीय कमिटी गठित करने का निर्णय लिया है। सरकार का उद्देश्य छात्रों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी मांगों और समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकालना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कमिटी में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, समाज कल्याण मंत्री चमरा लिंडा तथा श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव को शामिल किए जाने की संभावना है। यह कमिटी आंदोलनरत छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा करेगी और सरकार को अपनी अनुशंसाएं सौंपेगी।

सरकार का मानना है कि संवाद ही किसी भी विवाद का सबसे प्रभावी समाधान है। इसी सोच के तहत यह कमिटी छात्रों और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगी, जिससे गतिरोध समाप्त होने और सकारात्मक माहौल बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें प्रस्तावित वार्ता पर टिकी हैं कि छात्रों और सरकार के बीच होने वाली बातचीत से क्या ठोस समाधान निकलता है और आंदोलन का भविष्य किस दिशा में आगे बढ़ता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *