बिहार में शिक्षकों को मिलेगा मनचाहा ट्रांसफर: नीतीश कुमार

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब राज्य के शिक्षक अपने पसंदीदा जिलों में ट्रांसफर पा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में

बिहार में शिक्षकों को मिलेगा मनचाहा ट्रांसफर: नीतीश कुमार
Advertisement

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब राज्य के शिक्षक अपने पसंदीदा जिलों में ट्रांसफर पा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा की।

हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट: नेमरा की धरती दादाजी और बाबा के संघर्ष की गवाह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा कि हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों का जो स्थानांतरण किया गया, उस पर कई माध्यमों से सुझाव और शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनकी समीक्षा के बाद उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि जिन शिक्षकों को स्थानांतरण में समस्या है, उनसे तीन जिलों का विकल्प मांगा जाए। इसके बाद उन्हीं विकल्पों के आधार पर उनका अंतर जिला स्थानांतरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि जिले के अंदर शिक्षकों का स्थान निर्धारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी, ताकि संभव हो सके कि शिक्षक को उसके पसंदीदा प्रखंड या उसके निकटवर्ती क्षेत्र में पदस्थापित किया जा सके।

नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में शिक्षकों से अपील भी की। उन्होंने लिखा कि, “शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मेरा विनम्र आग्रह है कि वे किसी प्रकार की चिंता किए बिना पूरी लगन और समर्पण के साथ बच्चों की शिक्षा में अपना योगदान दें।”

यह घोषणा उन हजारों शिक्षकों के लिए राहत लेकर आई है जो हालिया ट्रांसफर प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं थे या उन्हें मनचाही जगह नहीं मिली थी। राज्यभर के शिक्षक लंबे समय से ट्रांसफर नीति में लचीलापन और पारदर्शिता की मांग कर रहे थे।

नीतीश सरकार के इस फैसले को चुनाव पूर्व एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो शिक्षकों के बीच सकारात्मक संदेश देने का काम करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.