हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरसात सात मार्च तक बढ़ाई

Ranchi। बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में हुई। कोर्ट ने इन दोनों

Advertisement

Ranchi। बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में हुई। कोर्ट ने इन दोनों उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि सात मार्च तक बढ़ा दी है।

इनकी अगली पेशी कोर्ट में सात मार्च को होगी। उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जबकि भानु को 12 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद दोनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ( जेल) भेज दिया था। ईडी ने इस मामले में ईसीआइआर 6/2023 दर्ज किया और मामले की जांच कर रही है। इस मामले भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन और अज्ञात अन्य को आरोपित बनाया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.