WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दायर याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका उस आदेश को चुनौती देने के लिए दाखिल की गई थी, जिसमें रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर संज्ञान लिया था।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही अदालत ने ट्रायल कोर्ट को यह आदेश दिया कि 12 दिसंबर को निर्धारित सुनवाई को अगली सूचना तक स्थगित रखा जाए।
यह मामला न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की पीठ में सुना गया। मुख्यमंत्री सोरेन की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा, दीपांकर रॉय और श्रेय मिश्रा ने पैरवी की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



